15 शानदार Haryana Paryatan Sthal जो आपको चौंका देंगे

Table of Contents

Haryana paryatan sthal : हरियाणा, भारत का एक समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक राज्य है | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है ,जो केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ पंजाब राज्य की भी राजधानी है | हरियाणा अपनी समृद्ध विरासत के लिए प्रसिद्ध है | यह अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए और विविध पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। हरियाणा राज्य के दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान, उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, पूर्व में उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश बसा है। हरियाणा की सीमाएं दिल्ली के तीनो ओर से घेरे हुए हैं , जिसके कारण दिल्ली का अधिकांश क्षेत्र हरियाणा में शामिल है | हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा शहर फरीदबाद है , जो हरियाणा में एक जिला भी है |

हरियाणा राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुआ था | यह राज्य 44212 वर्ग किलो मीटर में फैला हुआ है | इसकी भौगोलिक स्थिति 30.73 डिग्री उत्तर और 76.78 डिग्री पूर्व में है। इस राज्य की भूमि बहुत उपजाऊ है | हरियाणा में बहुत खेती भी की जाती है | इस राज्य को भारत की हरित भूमि भी कहा जाता है | हरियाणा का राजकीय फूल ‘कमल’ है। हरियाणा का राजकीय पक्षी ‘श्याम फ़्रैंकोलिन’ है। हरियाणा का राजकीय पेड़ ‘पीपल’ है। हरियाणा का राजकीय पशु  ‘कृष्ण मृग’ है।

हरियाणा की धरती कृषि के लिए उपयुक्त है और इसकी 60% भूमि सिंचित है। यहां की एक चैथाई से ज्यादा आबादी कृषि करती है। यहाँ की प्रमुख फ़सलें तिलहन, कपास, गन्ना, आलू, दालें, जौ, ज्वार और बाजरा हैं।

राज्य के पुरुष वर्तमान समय में पेंट-कोट, कुड़ता-पायजामा, जेकट, जर्सी, सफारी-सूट, जींस-पेंट, लोवर-टी-शर्ट, पेंट-शर्ट, जूते-सेंडल-चप्पल, टोपी-पगड़ी आदि पहनते हैं। राज्य की महिलाये वर्तमान समय में सलवार-सूट, कुड़ता-कुडती-लहंगा, साड़ी, लहंगा-चोली, चुन्नी-जम्फर, पजामी-सूट-लोवर-टी-शर्ट, पेंट-शर्ट, जूते-सेंडल-जूती-चप्पल, सितारे-घोटों वाली चुंदड़ी पहनती हैं।

यदि आप हरियाणा की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यहाँ के 15 शानदार पर्यटन स्थल आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। आइए जानते हैं हरियाणा के वे अद्भुत स्थल जो आपको चौंका देंगे।

हरियाणा (चंडीगढ़, गुरुग्राम, पानीपत, अंबाला आदि) पहुँचने के साधन और वहाँ के बजट रेस्टोरेंट्स

साधन (हरियाणा पहुँचने के)विवरणयात्रा बजट (लगभग)रेस्टोरेंट्स (बजट में)औसत खर्च (प्रति व्यक्ति)
ट्रेनदिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से सीधी ट्रेनें (अंबाला, रोहतक, पानीपत, गुरुग्राम आदि तक)₹100 – ₹500 (स्लीपर क्लास)Amrik Sukhdev Dhaba (Murthal), Haveli, Bikanervala, Sindhu Sweets₹100 – ₹200
बसदिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लुधियाना से हरियाणा रोडवेज और प्राइवेट बसें₹150 – ₹600Local Dhabas, Vaishno Bhojanalay, Prem Dhaba₹80 – ₹150
टैक्सी / कैबदिल्ली या चंडीगढ़ से ओला/उबर/लो‍कल टैक्सी₹1500 – ₹4000 (शहर के अनुसार)वही उपरोक्तवही उपरोक्त
निजी वाहनदिल्ली से सभी प्रमुख शहरों तक बढ़िया हाइवे (NH44 आदि)₹700 – ₹2500 (ईंधन पर निर्भर)वही उपरोक्तवही उपरोक्त

1. कुरुक्षेत्र – धर्म की भूमि (Haryana paryatan sthal)

कुरुक्षेत्र वह पवित्र स्थल है, जहां महाभारत का लड़ा गया था। यहां स्थित श्री कृष्ण संग्रहालय और ब्रह्म सरोवर जैसे स्थल धार्मिक आस्था का केंद्र है, और यहाँ इतिहास का अद्भुत संगम देखने को मिलता हैं। कुरुक्षेत्र महाभारत के युद्धक्षेत्र के रूप में भी प्रसिद्ध है और भगवद् गीता का जन्मस्थान माना जाता है। यहाँ ब्रह्म सरोवर, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर, कल्पना चावला तारामंडल जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल गीता महोत्सव यहाँ की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करता है। यह स्थान आध्यात्मिकता और इतिहास का अनूठा संगम है |

कुरुक्षेत्र हरियाणा राज्य में एक पवित्र भूमि है जिसे महाभारत का युद्धक्षेत्र का केंद्र और धर्म भूमि कहा जाता है | यहाँ कौरवो और पांडवो के बीच 18 दिन तक युद्ध चला था | यही पे भगवान् श्री कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया था |

  • कुरु क्षेत्र का नाम राजा ‘कुरु’ के नाम पर रखा गया जो चन्द्रवंश के राजा थे इस भूमि पे वो तपस्या किया करते थे |
  • इसे धर्म क्षेत्र कहा गया है क्यूंकि यहाँ धर्म की स्थापना हुई थी |
  • गीता में कुल 700 श्लोक है जो श्री कृष्ण और अर्जुन के बात- चीत को दर्शाता है |

हरियाणा में घूमने लायक 14 शीर्ष पर्यटन स्थल

Gujarat travel places list

2. पिंजौर गार्डन (Yadavindra Gardens) – मुग़ल वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण

पिंजौर गार्डन, जिसे यादविंद्र गार्डन के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित एक ऐतिहासिक और भव्य मुग़ल शैली का बाग़ है। यह गार्डन 17वीं सदी में औरंगज़ेब के शासनकाल के दौरान बनाया गया था और बाद में पटियाला रियासत के राजा यादविंद्र सिंह ने इसका पुनरुद्धार किया, जिसके कारण इसे यादविंद्र गार्डन कहा जाने लगा।

पिंजौर गार्डन 100 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह प्रकृति के साथ समय बिताने के लिए एक सुंदर जगह है। इसकी हरियाली और फव्वारे बहुत प्रशिद्ध है | बैसाखी के दौरान, अप्रैल से जून के बीच, हर साल मैंगो फेस्टीवल का आयोजन किया जाता है | इसका आयोजन विशाल रूप में होता है। इसमें केवल सुंदर पेड़-पौधे ही नहीं बल्कि एक मिनी चिड़ियाघर, जापानी उद्यान, एक शानदार नर्सरी और कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जो पिकनिक स्पॉट के लिए जाने जाते है |

मुख्य विशेषताएँ:

  • मुग़ल शैली की वास्तुकला: गार्डन को सात स्तरों में बांटा गया है, प्रत्येक स्तर पर सुंदर फव्वारे, झरने, महराबें और पानी की नहरें हैं, जो मुग़ल बागवानी शैली का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
  • हरियाली और फूलों की सजावट: यहां की रंग-बिरंगी फूलों की क्यारियाँ और छायादार वृक्ष पर्यटकों को शांति और आनंद का अनुभव कराते हैं।
  • प्राचीन भवन और महल: गार्डन के भीतर कई ऐतिहासिक भवन और महल स्थित हैं, जिनमें से कुछ अब संग्रहालय और रेस्तरां के रूप में उपयोग किए जा रहे हैं।
  • प्रसिद्ध उत्सव: हर वर्ष अप्रैल में यहां “मैंगो फेस्टिवल” और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो इस गार्डन को जीवंत बना देते हैं।

3. सुरजकुंड – हस्तशिल्प मेला का केंद्र (Haryana paryatan sthal)

सुरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला के लिए प्रसिद्ध है, जहां देश-विदेश के शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। यह मेला हर वर्ष फरवरी में आयोजित होता है और यहां की सांस्कृतिक विविधता देखने लायक होती है। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला यहाँ का प्रमुख आकर्षण है, जो भारतीय कला और संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन करता है। यह मेला हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है |

हरियाणा की ये हैं सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें, घूमने का बना सकते हैं …


4. मोरनी हिल्स – प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग

मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो हनीमून और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। यहाँ की ठंडी जलवायु और खूबसूरत नज़ारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं | मोरनी हिल्स, हरियाणा के पंचकुला जिले में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है। हरियाणा कय पर्यटन – विकिपीडिया


5. सोहना – गर्म पानी के झरने और शिव मंदिर (Haryana paryatan sthal)

सोहना, हरियाणा के गुरुग्राम (पूर्व में गुड़गांव) जिले में अरावली की पहाड़ियों की गोद में बसा एक सुंदर पर्यटन स्थल है। यह जगह अपने गर्म पानी के झरनों (Hot Springs) और प्राचीन शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे धार्मिक और प्राकृतिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बनाते हैं।

सोहना के झरनों में पाए जाने वाला पानी सल्फरयुक्त होता है, जिसे आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में त्वचा और जोड़ों की बीमारियों के उपचार में लाभकारी माना जाता है। यह पानी एक कुंड में इकट्ठा होता है, जहाँ पर्यटक स्नान करते हैं।

झरनों के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां शिवरात्रि और अन्य पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर की बनावट और उसका वातावरण भक्तों को अध्यात्म से जोड़ देता है।

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित रिसॉर्ट्स और पर्यटन केंद्र इस जगह को पिकनिक और वीकेंड गेटअवे के लिए आदर्श बनाते हैं। हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा संचालित “Barbet Resort” भी यहीं स्थित है।

6. असगढ़ किला (Asigarh Fort) – ऐतिहासिक किला (Haryana paryatan sthal)

हिसार जिले में स्थित असगढ़ किला, 11वीं सदी का एक ऐतिहासिक किला है। यह किला पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा हुआ है और यहां की दीवारों पर प्राचीन हिंदू मूर्तियों के चित्रण देखे जा सकते हैं।

7. भीमा देवी मंदिर – प्राचीन मंदिर और संग्रहालय

पिंजौर में स्थित भीमा देवी मंदिर, 8वीं से 11वीं सदी का प्राचीन मंदिर है। यहां की वास्तुकला और मूर्तिकला दर्शनीय हैं।

हरियाणा के इन पर्यटन स्थलों पर जरूर जाएं घूमने


8. डेम्डा झील (Damdama Lake) – साहसिक खेलों का स्थल

गुरुग्राम जिले में स्थित डेम्डा झील, साहसिक खेलों जैसे पैरासेलिंग, कयाकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां की शांतिपूर्ण वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है।

9. पंचकुला – नियोजित शहर और पर्यटन स्थल

Haryana paryatan sthal: पंचकुला, चंडीगढ़ के पास स्थित एक नियोजित शहर है। यहां के कालका, रायपुर रानी किला और छतबीर चिड़ियाघर जैसे स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। शिवालिक पर्वतमाला के आधार पर स्थित पंचकुला अपने बगीचों, गुरुद्वारा नाडा साहिब, माता मनसा देवी मंदिर, चट बीर चिड़ियाघर और कैक्टस गार्डन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की ताजी हवा और प्राकृतिक सुंदरता मन को शांति देती है |

10. गुरुग्राम – आधुनिकता और संस्कृति का संगम

गुरुग्राम (पहले गुड़गांव), हरियाणा का सबसे तेजी से विकसित होता शहर है, जो दिल्ली से सटे होने के कारण एक प्रमुख वाणिज्यिक और शहरी केंद्र के रूप में उभरा है। यह शहर जहां एक ओर आधुनिकता की मिसाल है, वहीं दूसरी ओर यहां की संस्कृति, विरासत और पर्यटन स्थल भी दर्शनीय हैं। गुरुग्राम उन पर्यटकों के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है जो आधुनिकता, आरामदायक जीवनशैली और सांस्कृतिक विविधता को एक साथ अनुभव करना चाहते हैं | यहां के साइबर हब, किंगडम ऑफ ड्रीम्स और दमदमा झील जैसे स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

11. चंडीगढ़ – नियोजित शहर और पर्यटन स्थल

चंडीगढ़, भारत का पहला नियोजित शहर है, जिसे विश्वप्रसिद्ध वास्तुकार ली कॉर्बूज़िए (Le Corbusier) द्वारा डिज़ाइन किया गया था। यह शहर हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी है और अपने बेहतरीन शहरी नियोजन, स्वच्छता, और हरे-भरे वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां आधुनिकता और प्रकृति का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है। चंडीगढ़ शहरी नियोजन और प्राकृतिक सौंदर्य का एक दुर्लभ मेल है। यह उन लोगों के लिए एक आदर्श गंतव्य है जो स्वच्छ, शांत और व्यवस्थित वातावरण में छुट्टियाँ बिताना चाहते हैं। यहां की हरियाली, संस्कृति और आधुनिक जीवनशैली यात्रियों को बार-बार आने पर मजबूर करती है। यहां के रॉक गार्डन, सुखना लेक और बटरफ्लाई पार्क जैसे स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

12. कुरुक्षेत्र संग्रहालय – ऐतिहासिक धरोहर का संग्रह

Haryana paryatan sthal: कुरुक्षेत्र में स्थित यह संग्रहालय महाभारत से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रह प्रस्तुत करता है। यहां की प्रदर्शनी महाभारत के युद्ध और उससे जुड़ी घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है।

13. सुलतानपुर राष्ट्रीय उद्यान – पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग

सुलतानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park), हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित एक अद्भुत पक्षी अभयारण्य है, जो खासतौर पर पक्षी प्रेमियों और प्रकृति पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दिल्ली से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित यह उद्यान शांत वातावरण, हरे-भरे जंगलों और जलाशयों के कारण शहर के शोरगुल से दूर सुकून का अनुभव देता है। सुलतानपुर राष्ट्रीय उद्यान में हर साल 250 से अधिक प्रजातियों के पक्षी देखे जाते हैं, जिनमें से कई प्रवासी पक्षी सर्दियों में साइबेरिया, यूरोप और अफगानिस्तान जैसे स्थानों से यहाँ आते हैं। प्रमुख पक्षियों में ग्रे लैग गूज, कोम्ब डक, सारस क्रेन, फ्लेमिंगो, किंगफिशर और ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क शामिल हैं।

उपयोगी जानकारी:

  • प्रवेश शुल्क: ₹50 (भारतीय नागरिकों के लिए, अलग-अलग दरें हो सकती हैं)
  • समय: प्रातः 7:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक (मौसम के अनुसार थोड़ा बदल सकता है |
  • सर्वोत्तम समय: अक्टूबर से मार्च
  • कैसे पहुँचें: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, टैक्सी या निजी वाहन से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

14. पिंजौर हेरिटेज मेला – सांस्कृतिक उत्सव

Haryana paryatan sthal: पिंजौर में आयोजित होने वाला यह मेला हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत करता है। यहां की लोक कला, संगीत और नृत्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

15. कालका-शिमला रेलवे – विश्व धरोहर स्थल

Haryana paryatan sthal: कालका-शिमला रेलवे, यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। यह रेलवे मार्ग पहाड़ी क्षेत्रों से होकर गुजरता है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है।

निष्कर्ष:

हरियाणा न केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां की सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक खेलों के लिए भी यह राज्य एक आदर्श पर्यटन स्थल है। इन 15 शानदार स्थलों की यात्रा आपके अनुभव को अविस्मरणीय बना देगी।

FAQ :


हरियाणा के कौन-कौन से साहसिक गतिविधियां हैं?

हरियाणा में साहसिक गतिविधियों का भी अच्छा खासा विकल्प मौजूद है, जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों को खूब आकर्षित करता है। यहाँ के कुछ प्रमुख साहसिक खेल और गतिविधियाँ निम्नलिखित हैं:
1. पैराग्लाइडिंग (सोहना)
सोहना हरियाणा का एक लोकप्रिय एडवेंचर स्पॉट है जहाँ पैराग्लाइडिंग का आनंद लिया जा सकता है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता के बीच आसमान में उड़ान भरना एक रोमांचक अनुभव होता है|
हरियाणा में घूमने लायक सर्वश्रेष्ठ जगह | हरियाणा में पर्यटन स्थल 
2. रॉक क्लाइम्बिंग (मोरनी हिल्स, दमदमा झील)
मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है, जहाँ रॉक क्लाइम्बिंग की सुविधा उपलब्ध है। मोरनी हिल्स में एडवेंचर पार्क में रस्सी चढ़ाई, कमांडो नेट, बर्मा पुल, रैपेलिंग और रॉक-क्लाइम्बिंग जैसी गतिविधियाँ उपलब्ध हैं। दमदमा झील के आसपास भी रॉक क्लाइम्बिंग का आनंद लिया जा सकता है |
3. ट्रेकिंग (मोरनी हिल्स, करोह पीक)
मोरनी हिल्स में करोह पीक हरियाणा की सबसे ऊँची चोटी है, जहाँ ट्रेकिंग की जा सकती है। यहाँ का प्राकृतिक वातावरण और ऊँचाई ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए उपयुक्त है |
4. बोटिंग (मोरनी हिल्स, तिल्यार झील)
मोरनी हिल्स में बोट राइड का भी आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा तिल्यार झील में भी बोटिंग एक लोकप्रिय साहसिक गतिविधि है |
5. जिपलाइनिंग और स्काई साइक्लिंग (झज्जर – जोयगांव)
झज्जर जिले के जोयगांव पिकनिक पार्क में जिपलाइनिंग, स्काई साइक्लिंग, 360-डिग्री साइक्लिंग, ट्रैक्टर की सवारी और ऊंट की सवारी जैसी कई साहसिक गतिविधियाँ उपलब्ध हैं। यहाँ बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प हैं |
6. जल क्रीड़ा और वाटर पार्क (रोहतक – स्पलैश वाटर पार्क)
रोहतक में स्पलैश वाटर पार्क में जल क्रीड़ा का मज़ा लिया जा सकता है। यह स्थान परिवार और दोस्तों के साथ एडवेंचर और मनोरंजन के लिए उपयुक्त है |
7. ट्रैकिंग और एडवेंचर पार्क (मोरनी हिल्स)
मोरनी हिल्स का एडवेंचर पार्क कई रोमांचक गतिविधियाँ प्रदान करता है जैसे रस्सी पर चढ़ाई, कमांडो नेट, बर्मा पुल, रैपेलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि। यहाँ बच्चों के लिए झूले और सवारी भी उपलब्ध हैं, जिससे यह परिवार के लिए भी उपयुक्त जगह बन जाता है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
मुंबई दर्शन: सपनों के शहर की 10 शानदार जगहें केरल दर्शन: प्रकृति के रंगों में रंगा राज्य दिल्ली घूमने का सबसे आसान तरीका! दिल्ली आए हो घूमने? ये ट्रैवल सर्विसेज़ काम आएंगी!