Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah : Thiruvananthapuram (या तिरुवनंतपुरम) दक्षिण भारत का एक खूबसूरत शहर है | Thiruvananthapuram केरल की राजधानी है | यह सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक शानदार घूमने की जगह भी है। अगर आप केरल की सैर की योजना बना रहे हैं, तो यह शहर आपके ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर होना चाहिए। तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram), जिसे पहले त्रिवेंद्रम (Trivandrum) कहा जाता था | यह राज्य का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण शहर भी है। यह अरब सागर के तट पर बसा है | “तिरुवनंतपुरम” का अर्थ है – “श्री अनंत का शहर”। यहां “अनंत” का तात्पर्य भगवान विष्णु के नाग रूप ‘शेषनाग’ से है, जिनकी शय्या पर भगवान विष्णु विराजमान रहते हैं। यह नगर त्रावणकोर रियासत की राजधानी था। यहां के शासक कला, साहित्य और विज्ञान के बड़े संरक्षक माने जाते थे। ब्रिटिश काल में भी यह एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सांस्कृतिक केंद्र बना रहा। यह शहर केरल के दक्षिण-पश्चिमी किनारे पर स्थित है। तटीय क्षेत्र, हरियाली और छोटी-छोटी पहाड़ियाँ इसकी विशेषताएं हैं। यह तमिलनाडु की सीमा के निकट है। यहां की मुख्य भाषा मलयालम है, लेकिन तमिल और अंग्रेज़ी भी आम तौर पर बोली जाती हैं। यह शहर पारंपरिक केरल संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य, संगीत और मंदिर त्योहारों का केंद्र है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) और विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान यहीं स्थित हैं। यह इसरो (ISRO) का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

तिरुवनंतपुरम पहुँचने का यात्रा बजट टेबल (एक व्यक्ति, एक तरफा यात्रा)
यात्रा का माध्यम | अनुमानित बजट (₹) | विवरण |
---|---|---|
ट्रेन (स्लीपर क्लास) | ₹400 – ₹800 | लंबी दूरी (मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई) से सस्ती यात्रा। |
ट्रेन (AC 3-टियर) | ₹1000 – ₹1800 | आरामदायक और सुरक्षित, विशेषकर 12+ घंटे की यात्रा के लिए उपयुक्त। |
लॉन्ग डिस्टेंस बस | ₹600 – ₹1500 | केरल, तमिलनाडु या कर्नाटक के पासवर्ती शहरों से (AC/Non-AC)। |
फ्लाइट (इकोनॉमी क्लास) | ₹2500 – ₹6000 | प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता से डायरेक्ट या कनेक्टिंग फ्लाइट। |
कार/बाइक (ईंधन खर्च) | ₹1000 – ₹3000 | चेन्नई, कोचीन, मदुरै जैसे नजदीकी शहरों से; दूरी के अनुसार ईंधन खर्च। |
तिरुवनंतपुरम यात्रा: ट्रांसपोर्ट + रेस्टोरेंट बजट टेबल (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)
खर्च का प्रकार | अनुमानित बजट (INR ₹) | विवरण |
---|---|---|
लोकल ट्रांसपोर्ट (कैब/ऑटो) | ₹200 – ₹500 | ओला/उबर कैब, ऑटो या टैक्सी — कोवलम बीच, पद्मनाभस्वामी मंदिर, संग्रहालय आदि घूमने हेतु। |
सिटी बस (लोकल) | ₹30 – ₹100 | KSRTC बसों से सस्ते में शहर के भीतर यात्रा। |
टू-व्हीलर रेंट (ऑप्शनल) | ₹300 – ₹500 | स्कूटी/बाइक रेंट, पेट्रोल अलग। |
नाश्ता | ₹50 – ₹100 | इडली, डोसा, उपमा आदि लोकल ब्रेकफास्ट आइटम्स। |
दोपहर का भोजन | ₹150 – ₹300 | साधारण साउथ इंडियन थाली/रेस्टोरेंट का भोजन। |
रात का खाना | ₹150 – ₹300 | मिड-रेंज रेस्टोरेंट या सीफूड स्पेशलिटी। |
चाय/स्नैक्स | ₹50 – ₹100 | दिन में कॉफी, केला चिप्स, अप्पम या हल्का नाश्ता। |
कुल अनुमानित बजट (प्रति दिन):
श्रेणी | न्यूनतम ₹ | अधिकतम ₹ |
---|---|---|
ट्रांसपोर्टेशन | ₹30 | ₹500 |
भोजन / रेस्टोरेंट | ₹250 | ₹800 |
कुल खर्च (1 दिन) | ₹280 | ₹1300 |
यातायात और संपर्क:
यहां त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।
रेल और सड़क से केरल व अन्य राज्यों से अच्छी तरह जुड़ा है।
यहां हम आपके लिए लाए हैं Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah ke 15 जबरदस्त ऑप्शन, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे।
1. श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर (Sree Padmanabhaswamy Temple)

Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah: इस मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है | यह अपनी भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां भगवान विष्णु की 18 फ़ीट लम्बी मूर्ति है | इसका ऐतिहासिक महत्व इसे एक प्रमुख धार्मिक स्थल बनती है । इसकी वास्तुकला द्रविड़ शैली की बेहतरीन मिसाल है। यहाँ की भव्यता और रहस्यमयी कहानियाँ हर किसी को आकर्षित करती हैं। यह तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित है | यह दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है | यह मंदिर हज़ारों साल पुराना माना जाता है। इसका वर्तमान स्वरूप त्रावणकोर राजवंश के शासनकाल में विकसित हुआ। त्रावणकोर राजपरिवार आज भी इस मंदिर के संरक्षक हैं और इसे भगवान पद्मनाभ का सेवक मानते हैं। 2011 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर के तहखानों की जांच की गई, जिसमें अरबों रुपये मूल्य का खजाना मिला। इससे यह दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में शुमार हो गया। केवल हिंदू धर्मावलंबियो को मंदिर में प्रवेश की अनुमति है। पारंपरिक ड्रेस कोड अनिवार्य है: पुरुषों को मुंडू (धोती) पहनना होता है और महिलाओं को साड़ी या सलवार कमीज़। मंदिर में मोबाइल, कैमरा और चमड़े के सामान ले जाना मना है।
Top 10 शानदार Haridwar Me Ghumne Ki Jagah Hindi में
10+ त्रिवेंद्रम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
कैसे पहुँचे:
- रेलवे स्टेशन: तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन (करीब 1-2 किमी दूर)
- हवाई अड्डा: त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (लगभग 6-7 किमी)
2. नेपियर म्यूज़ियम (Napier Museum) (Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah )
1855 में स्थापित यह संग्रहालय कला, पुरातत्व और प्राकृतिक इतिहास का अद्भुत संगम है। यहां प्राचीन मूर्तियाँ, चित्रकला, और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं देखने को मिलती हैं। नेपियर म्यूज़ियम, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संग्रहालय है | यहाँ कुछ अद्भुत वास्तुशिल्प, बहुमूल्य संग्रह और हरियाली से परिपूर्ण परिसर भी है। यह केरल के सबसे पुराने और लोकप्रिय संग्रहालयों में से एक है। 1874 में, लॉर्ड नेपियर के शासनकाल में (इसीलिए इसका नाम “नेपियर म्यूज़ियम” पड़ा) | इसकी वास्तुकला इंडो-सारासेनिक शैली (भारतीय, मुग़ल, चीनी और यूरोपीय शैलियों का मिश्रण) है | म्यूज़ियम में ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की वस्तुओं का विशाल संग्रह है, जैसे: दक्षिण भारत की प्राचीन मूर्ति कला, कांस्य की मूर्तियाँ और देव प्रतिमाएं, पुराने हथियार, कवच और अस्त्र-शस्त्र, तांत्रिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त वस्तुएँ, दुर्लभ सिक्के, आभूषण और वस्त्र, और केरल की पारंपरिक चित्रकला (मुरल आर्ट) है | रंग-बिरंगे कांच, सुंदर खिड़कियाँ और लकड़ी की महीन नक्काशी इसे देखने योग्य बनाती हैं। म्यूज़ियम के भीतर गर्मी और नमी के अनुसार तापमान को नियंत्रित करने वाली प्राकृतिक प्रणाली भी मौजूद है — यह इसकी सबसे दिलचस्प विशेषताओं में से एक है।
खुलने का समय:
- मंगलवार से रविवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक
- सोमवार और राष्ट्रीय छुट्टियाँ: बंद रहता है
प्रवेश शुल्क:–
- भारतीय पर्यटक: ₹10 – ₹20 के आसपास
- विदेशी पर्यटक: ₹100 – ₹200
- कैमरा शुल्क अलग से लिया जा सकता है
(नोट: समय और शुल्क बदल सकते हैं, यात्रा से पहले पुष्टि कर लें)
कैसे पहुँचें:
- रेलवे स्टेशन: त्रिवेंद्रम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किमी दूर
- हवाई अड्डा: त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 6 किमी दूर
- लोकल ट्रांसपोर्ट: ऑटो, टैक्सी और बस से आसानी से पहुँचा जा सकता है |
3. श्री चित्रा आर्ट गैलरी (Sree Chitra Art Gallery)

यह आर्ट गैलरी काफी पुरानी है | निश्चित रूप से सबसे अच्छे त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थल में से एक है। यह घूमने लायक रमणीय स्थान है | यहाँ चित्रों का भंडार मिलेगा | इस संग्रह में प्रागैतिहासिक काल से लेकर 18वीं सदी तक की भारतीय म्यूरल पेंटिंग्स (भित्ति चित्र) भी देखने को मिलेगा ।
यह गैलरी राजा रवि वर्मा, रवींद्रनाथ ठाकुर और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों की कृतियों का संग्रह है। यहां भारतीय और तिब्बती चित्रकला का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। इसकी स्थपना वर्ष 1935 में हुई | इसके स्थापक त्रावणकोर के अंतिम महाराजा श्री चित्रा थिरुनाल बलराम वर्मा हैं | यह नेपियर म्यूज़ियम परिसर, तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित है |
खुलने का समय:
- मंगलवार से रविवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- सोमवार और सरकारी अवकाश: बंद रहता है
प्रवेश शुल्क:
- भारतीय पर्यटक: ₹20 – ₹40
- विदेशी पर्यटक: ₹150 – ₹200
- छात्रों और बच्चों के लिए रियायती टिकट उपलब्ध हो सकते हैं
(नोट: समय व शुल्क में बदलाव संभव है)
कैसे पहुँचें:
- निकटतम रेलवे स्टेशन: तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (करीब 2 किमी)
- हवाई अड्डा: तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (लगभग 6-7 किमी)
- लोकल ट्रांसपोर्ट: बस, ऑटो और टैक्सी से आसानी से पहुँचा जा सकता है
4. कनकक्कुन्नु पैलेस (Kanakakkunnu Palace)
यह जगह आपको चकाचौंध कर देगी | इसकी बनावट अविश्वसनीय केरल के कृत्रिम डिजाइन में बनाया गया है | यह नेपियर म्यूज़ियम और चिड़ियाघर के पास है | यहाँ की सुंदरता आपको यहाँ घूमने के लिए मजबूर कर देगी, क्यूंकि यह बहुत आकर्षक है | यह महल बहुत भव्य और साफ़-सुथरा है | यहाँ का वातावरण बहुत शांत है | महल परिसर में भोजनालय भी है यहाँ आप चाय-काफी का आनंद ले सकते हैं |
इस महल में त्रावणकोर के शाही परिवार के लोग रहा करते थे | अब यह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन स्थल है। यहां का डिजिटल गार्डन और वार्षिक नृत्य महोत्सव विशेष आकर्षण हैं। कनकक्कुन्नु पैलेस (Kanakakkunnu Palace) तिरुवनंतपुरम का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है। यह पैलेस अपनी वास्तुकला, हरियाली से भरे परिसर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। यह त्रावणकोर रियासत के समय का शाही महल रहा है। इसका निर्माण 19वीं सदी के उत्तरार्ध में हुआ | कनकक्कुन्नु पैलेस पारंपरिक केरल और औपनिवेशिक वास्तुकला का सुंदर मिश्रण है। इसकी छतें टाइलों से बनी हैं और अंदरूनी भाग लकड़ी के नक्काशीदार स्तंभों से सज्जित है। चारों ओर हरियाली, लॉन और फूलों की क्यारियाँ इसे एक आकर्षक स्थल बनाते हैं।
कैसे पहुँचें:
- निकटतम रेलवे स्टेशन: तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (करीब 2 किमी)
- हवाई अड्डा: त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (लगभग 6-7 किमी)
5. कोवलम बीच (Kovalam Beach) (Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah )

कोवलम बीच पे घूमने का आनंद लिया जा सकता है | यह 1930 में पर्यटकों का पसंदीदा रहा | इसे नहाने के लिए बेहतरीन माना जाता है | कोवलम के साथ तीन समुद्र तट जुड़े हुए है | छुट्टिया मानाने के लिए कोवलम एक अच्छा विकल्प है |
यह समुद्र तट अपनी सफेद रेत, नीले पानी और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां का दृश्य सूर्यस्थ के समय अत्यंत मनमोहक हो जाता है। कोवलम बीच (Kovalam Beach) केरल के सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है | अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। यह तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सबसे प्रसिद्ध हिस्सा। यहाँ एक ऊँचे टीले पर बना लाल-सफेद लाइटहाउस देखने लायक है, जहाँ से अरब सागर का 360 डिग्री दृश्य देखा जा सकता है। हावा बीच (Hawa Beach) , इसे ईव्स बीच भी कहा जाता है। यह मछुआरों की गतिविधियों और स्थानीय जीवन के लिए जाना जाता है। कोवलम बीच अपने आयुर्वेदिक उपचार और योग केंद्रों के लिए भी मशहूर है। यहां आने वाले कई विदेशी पर्यटक लंबी अवधि के लिए रहते हैं और शरीर–मन की शांति के लिए उपचार लेते हैं।
क्या-क्या कर सकते हैं:
- सनबाथ और स्विमिंग
- स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग
- कटमरैन राइड और मोटरबोटिंग
- आयुर्वेदिक मसाज और योग रिट्रीट
- बीच के पास कई सस्ते से लेकर लग्ज़री रिसॉर्ट्स और सी-फूड रेस्टोरेंट्स
घूमने का सबसे अच्छा समय:
- अक्टूबर से मार्च – सबसे उपयुक्त मौसम, जब धूप सुखद और समुद्र शांत रहता है।
- मानसून (जून–सितंबर) में समुद्र खतरनाक हो सकता है, लेकिन हरियाली और दृश्य सुंदर होते हैं।
कैसे पहुँचें:
- तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: 15 किमी दूर
- तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन: 12 किमी दूर
6. वेली टूरिस्ट विलेज (Veli Tourist Village)
वेळी टूरिस्ट विलेज घूमने लायक एक अच्छा विकल्प और शानदार जगह है | यहाँ वेकेशनर्स गावं में घुड़सवारी भी किया जा सकता है, जो बच्चो के लिए एक अच्छा विकल्प है | यहाँ खेल भी खेला जा सकता है और ये पिकनिक के लिए भी अच्छा जगह है |
यह स्थल परिवारों के लिए आदर्श है, जहाँ बोट राइडिंग, बच्चों के पार्क और सुंदर बगीचे हैं। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य मन को शांति प्रदान करते हैं। शहर से दूरी: लगभग 8 किमी (तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से) | एयरपोर्ट से दूरी: लगभग 3 किमी (त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से) | यहाँ का मुख्य आकर्षण झील और समुद्र का संगम, बोटिंग, फैमिली पिकनिक और गार्डन, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और कैफे, और आर्ट इंस्टॉलेशंस और मूर्तियाँ है | प्रतिदिन: सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है |
प्रवेश शुल्क:
- वयस्क: ₹10 – ₹20
- बच्चों के लिए: रियायती टिकट
- बोटिंग शुल्क अलग से लिया जाता है (₹50 से ₹150 तक, प्रकार पर निर्भर करता है)
7. थिरुवल्लम बोट क्लब (Thiruvallam Boat Club)(Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah )

तिरुवल्लम में प्रसिद्ध परशुराम मंदिर भी है, जो केरल के पौराणिक निर्माता ऋषि परशुराम को समर्पित है। यह प्राचीन मंदिर पूरे क्षेत्र से भक्तों को आकर्षित करता है और केरल का एकमात्र परशुराम मंदिर है। करमना नदी, किल्ली नदी और पार्वती पुथन्नार नहर के संगम के पास स्थित यह मंदिर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थल है।
यहां आप बैकवाटर की सैर नाव द्वारा कर सकते हैं। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। थिरुवल्लम बोट क्लब तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) का एक प्रमुख जल पर्यटन स्थल है, जो केरल के बैकवाटर अनुभवों का आनंद लेने के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है। यह क्लब थिरुवल्लम बैकवाटर क्षेत्र में स्थित है, जहाँ दो नदियाँ – किल्ली और करमाना – मिलती हैं, और यह स्थान प्रकृति प्रेमियों, साहसिक गतिविधियों के शौकिनों और सांस्कृतिक खोजियों के लिए एक बेहतरीन गंतव्य है।
स्थान और पहुँच:
- स्थान: थिरुवल्लम, तिरुवनंतपुरम, केरल
- निकटतम रेलवे स्टेशन: तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (लगभग 5 किमी)
- निकटतम हवाई अड्डा: त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (लगभग 6 किमी)
- सड़क मार्ग: तिरुवनंतपुरम शहर से बस, टैक्सी या ऑटो के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है
8. अट्टुकल देवी मंदिर (Attukal Bhagavathy Temple)
अट्टुकल देवी मंदिर का कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है: जिससे यह पता चलता है की किसी भी त्यौहार में यहाँ सबसे भारी भीड़ लगती है | यहाँ एक प्रशिद्ध काफी हाउस है जो मंदिर के पास में है मंदिर से निकलने के बाद आप यहाँ काफी के कप का आनंद ले सकते हैं |
यह मंदिर विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां आयोजित होने वाला अट्टुकल पोंगला महोत्सव एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है। अट्टुकल देवी मंदिर (Attukal Bhagavathy Temple) तिरुवनंतपुरम, केरल का एक प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है जो भगवती (दुर्गा के रूप) को समर्पित है। यह मंदिर नारी शक्ति की पूजा का प्रतीक माना जाता है और इसे “दक्षिण की सबरीमाला” भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ महिलाओं की भारी भागीदारी होती है।
9. पोनमुडी हिल स्टेशन (Ponmudi Hill Station)
पोनमुडी शहर त्रिवेंद्रम के उत्तर-पूर्व में 56 किमी के आसपास स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन जो आकर्षक घाटियों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है | यहाँ देखने योग्य बहुत सी चीजे है जिसमे से यहाँ के खूबसूरत पार्क हैं | यहाँ का वन्यजीव अभयारण्य लगभग 75 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। आपको यहां पर हिरण, हाथी और शेर सहित विभिन्न प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे।
Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah: यह हिल स्टेशन ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां की हरियाली और ठंडी हवा मन को ताजगी प्रदान करती है। पोनमुडी (Ponmudi), जिसका अर्थ है “सोने की चोटी”, केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह अपनी हरियाली, ठंडी जलवायु, चाय बागानों और बादलों में डूबी घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थल प्रकृति प्रेमियों, ट्रैकिंग के शौकीनों और शांत वातावरण की तलाश करने वालों के लिए एक आदर्श गंतव्य है।
10. वर्कला बीच (Varkala Beach) (Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah )
तिरुवनंतपुरम जिले में तिरुवनंतपुरम नगर से 51 कि.मी. उत्तर में और दक्षिण केरल में कोल्लम से 37 कि.मी. दक्षिण में बसा है |
वर्कला एक छोटा सा गावं है जो तिरुवनंतपुरम के बाहरी इलाके में है | यहाँ एक बेहद खूबसूरत समुद्र तट भी है | यह पापनासम समुद्र तट है, जिसे वर्कला समुद्र तट के नाम से भी जाना जाता यह वर्कला से 10 किलो मीटर की दुरी पर है, यहाँ नहाने से सारा पाप धुल जाता है | यह लगभग 2000 वर्ष पुराण है |
यह समुद्र तट अपनी ऊँची चट्टानों और प्राचीन जनार्दन स्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं।
11. आगस्त्यमाला बायोस्फियर रिजर्व (Agasthyamala Biosphere Reserve)
यह रिजर्व 2,254 उच्च पौधों की प्रजातियों का घर है, जिनमें से लगभग 400 स्थानिक हैं। यहां 400 से अधिक रेड लिस्टेड पौधों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें 125 ऑर्किड प्रजातियाँ और दुर्लभ, स्थानिक और संकटग्रस्त पौधे शामिल हैं।
यहां 79 स्तनधारी प्रजातियाँ, 88 सरीसृप प्रजातियाँ, 45 उभयचर प्रजातियाँ और 46 मछली प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से कई स्थानिक हैं।
Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah: यह जैविक विविधता से भरपूर क्षेत्र ट्रैकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श है। यहां की वन्यजीवों की प्रजातियाँ और वनस्पतियाँ अद्भुत हैं।
12. मीणमुट्टी जलप्रपात (Meenmutty Waterfalls)
यह जलप्रपात कल्लार नदी के पास स्थित है | यह तिरुवनंतपुरम नगर से 45 किमी दूर है और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
यह जलप्रपात पोनमुडी हिल स्टेशन के पास स्थित है और ट्रैकिंग के शौकिनों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य मन को मोह लेते हैं।
13. आज़िमाला शिव मंदिर (Aazhimala Shiva Temple)
इस मंदिर में भगवान् शिव की पूजा आराधना की जाती है | यह एक अविश्वसनीय रंगीन मदिर है | मंदिर की डिजाइन जटिल तथा मंदिर का प्रवेश काफी आकर्षक है | मंदिर का किनारा समुद्र तथा चट्टानें से घिरा है | यह थिरुवनंतपुरम का सबसे सुन्दर शिव मंदिर है |
यह मंदिर अरब सागर के किनारे स्थित है और यहां की 58 फीट ऊँची शिव प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां का शांत वातावरण और धार्मिक महत्व इसे एक प्रमुख स्थल बनाते हैं।
14. नेपियर म्यूज़ियम और चिड़ियाघर (Napier Museum and Zoo)
यह एक शानदार संग्रहालय है | यह 19 वी शताब्दी में नेपियर नामक एक ब्रिटिश अधिकारी ने बनवाया था | यह संग्रहालय कला और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है | अगर आपको यहाँ की समृद्ध और ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानना है तो आप इस संग्रहालय में घूम सकते हैं |
यह संग्रहालय और चिड़ियाघर एक ही परिसर में स्थित हैं। यहां प्राचीन मूर्तियाँ, चित्रकला और विभिन्न प्रजातियों के जानवरों का संग्रह है।
15. कन्याकुमारी (Kanyakumari) (Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah )
कन्याकुमारी भारत के तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित एक प्रमुख शहर है, जो देश का सबसे दक्षिणी बिंदु भी है। यह स्थान तीन समुद्रों – हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर – के संगम के लिए प्रसिद्ध है। कन्याकुमारी का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व अत्यंत गहरा है। यह नगर तमिलनाडु और केरल की सीमा पर स्थित है और केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) के बहुत निकट है |
यह स्थल तिरुवनंतपुरम से कुछ दूरी पर स्थित है और यहां तीन समुद्रों का संगम होता है। यहां की विवेकानंद रॉक मेमोरियल और सूर्यास्त का दृश्य अत्यंत प्रसिद्ध हैं।
निष्कर्ष:
Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah : तिरुवनंतपुरम एक ऐसा शहर है जहाँ धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। यदि आप इन 15 प्रमुख स्थलों की यात्रा करते हैं, तो आपकी यात्रा अविस्मरणीय बन जाएगी।
FAQ
त्रिवेंद्रम में सबसे सुंदर समुद्र तट कौन सा है
Ans. त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) में समुद्र तटों की बात करें तो यहाँ कई खूबसूरत विकल्प हैं, लेकिन एक समुद्र तट अपनी सुंदरता, लोकप्रियता और सुविधाओं के कारण सबसे अधिक प्रसिद्ध है।
कोवलम बीच (Kovalam Beach) (Thiruvananthapuram me ghumne ki jagah)
कोवलम बीच त्रिवेंद्रम का सबसे सुंदर और प्रसिद्ध समुद्र तट माना जाता है। इसकी स्वच्छ रेत, नारियल के पेड़ों की कतारें, लहरों की गूंज और शानदार लाइटहाउस इसे खास बनाते हैं। यहाँ वाटर स्पोर्ट्स, सनबाथिंग, आयुर्वेदिक मसाज और शानदार रिसॉर्ट्स का अनुभव लिया जा सकता है। कोवलम बीच की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसकी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाएँ हैं। परिवार, कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
वर्कला बीच (Varkala Beach)
शंगुमुखम बीच (Shanghumukham Beach)
पूवर आइलैंड (Poovar Island)
St Andrews Beach