12 अद्भुत और बेहतरीन Bengaluru Travel Places की सूची

Table of Contents

Toggle

Bengaluru travel places: बैंगलोर, जिसे बेंगलुरु भी कहा जाता है | बेंगलुरु भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है | यह अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है | यहाँ घूमने के लिए हरे-भरे पार्क और खाने के लिए स्वादिष्ट व्यंजन आसानी से मिल जाते है। बेंगलुरु एक आधुनिक आईटी कम्पनीज वाला राजधानी है | यह ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दर्शनीय स्थलों से भरपूर एक खूबसूरत शहर है।

बैंगलोर भारत का तीसरा सबसे बड़ा नगर है | यहाँ की जनसंख्या 84 लाख है | दक्षिण भारत में दक्कन के पठार  पर 900 मीटर की औसत ऊँचाई पर स्थित है | यहाँ का मौसम सुहाना होता है | राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद 1 नवंबर 2014 को इसका नाम बैंगलोर से बदलकर बेंगलुरु रखा गया | लोकसंस्कृति में इसका उपनाम “भारत का उद्यान नगर” भी है |

बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली या भारत की आईटी राजधानी के रूप में जाना जाता है |

अगर आप “Bengaluru Travel Places” की जानकारी चाहते हैं, तो यहाँ कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची दी गई है, जिनका इतिहास, वहां के प्रसिद्ध व्यंजन, गतिविधियाँ, टिकट शुल्क, समय और पहुँचने के साधन सहित विवरण नीचे दिया गया है:

bengaluru travel places

बेंगलुरु के प्रसिद्ध व्यंजन:

  1. दोसाः मशहूर विद्यर्थी भवन या CTR से।

2. इडली-सम्भार: मTR, Brahmin’s Café।

3. मैसूर पाक: लोकप्रिय मिठाई।

4. बी.बी.क्यू और इंटरनेशनल फूड: इंदिरानगर और कोरमंगला में।

बेंगलुरु पहुँचने का यात्रा बजट टेबल (एक व्यक्ति, एक तरफा यात्रा)

यात्रा का माध्यमबजट (INR ₹)विवरण
ट्रेन (स्लीपर क्लास)₹300 – ₹600सामान्य स्लीपर क्लास; किफायती और सुविधाजनक।
ट्रेन (AC 3-टियर)₹800 – ₹1500आरामदायक यात्रा, लंबी दूरी (दिल्ली/मुंबई/कोलकाता आदि) के लिए उपयुक्त।
लॉन्ग डिस्टेंस बस₹500 – ₹1200प्राइवेट या सरकारी वोल्वो/AC बस (चेन्नई, हैदराबाद, पुणे आदि से)।
फ्लाइट (इकोनॉमी)₹2000 – ₹5000मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, जयपुर आदि से डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध।
कार/बाइक यात्रा (ईंधन)₹1000 – ₹3000पेट्रोल/डीजल का खर्च, दूरी के अनुसार; समूह यात्रा के लिए बेहतर।

बेंगलुरु यात्रा: ट्रांसपोर्ट + रेस्टोरेंट बजट टेबल (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)

खर्च का प्रकारअनुमानित बजट (INR ₹)विवरण
मेट्रो / लोकल बस₹50 – ₹150बेंगलुरु मेट्रो, BMTC AC/Non-AC बसें – किफायती और सुविधाजनक।
टैक्सी / ऑटो₹200 – ₹500ओला/उबर कैब या ऑटो — स्थल के अनुसार किराया बदलता है।
बाइक रेंट (ऑप्शनल)₹400 – ₹7001 दिन के लिए एक्टिवा/बाइक, पेट्रोल अतिरिक्त।
नाश्ता₹50 – ₹100इडली, डोसा, उपमा आदि लोकल ब्रेकफास्ट।
दोपहर का भोजन₹150 – ₹300साधारण रेस्टोरेंट या फ़ूड कोर्ट में साउथ इंडियन थाली या स्नैक्स।
रात का खाना₹150 – ₹300मिड-रेंज रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फ़ूड या कैफे में भोजन।
चाय/कॉफी + स्नैक्स₹50 – ₹100बेंगलुरु की प्रसिद्ध फ़िल्टर कॉफी, भेल, फ्रैंकी आदि।

कुल बजट सारांश (1 दिन के लिए):

श्रेणीन्यूनतम ₹अधिकतम ₹
ट्रांसपोर्टेशन₹50₹700
भोजन / रेस्टोरेंट₹250₹800
कुल खर्च (1 दिन)₹300₹1500

1. टिपू सुलतान का समर पैलेस (Tipu Sultan’s Summer Palace) (Bengaluru travel places)

टिपू सुलतान का समर पैलेस (Tipu Sultan’s Summer Palace), बेंगलुरु का एक ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थल है जो शहर की सांस्कृतिक धरोहर के बारे में बताता है | यह महल भारत के प्रसिद्ध शासक टिपू सुलतान का ग्रीष्मकालीन निवास था | यह इन्डो-इस्लामिक वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। यह महल 1791 में टिपू सुलतान द्वारा बनवाया गया था | जिसे उनके पिता हैदर अली ने प्रारंभ किया था। महल का निर्माण पूरी तरह से टीक की लकड़ी से किया गया है | यह महल आकर्षक इतिहास है | इसमें खूबसूरत नक़्क़ाशी और चित्रकारी देखी जा सकती है। यह महल अंग्रेजों और मैसूर की सेना के बीच संघर्ष का गवाह भी रहा है।

इस भव्य महल को ‘रश-ए-जन्नत’ अर्थात ‘खुशियों का घर’ भी कहा जाता है | इस लकड़ी के महल में, अतीत की एक अनोखी झलक मिलती है, जो इंडो-इस्लामिक वास्तुकला शैली की शिल्पकला और कलाकारी की अद्भुत मिसाल पेश करता है।  

पास के प्रसिद्ध व्यंजन (Famous Nearby Food)

प्रवेश शुल्क: भारतीय नागरिकों के लिए ₹20, विदेशी नागरिकों के लिए ₹200।

समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

कैसे पहुँचें: यह महल बैंगलोर फोर्ट के पास स्थित है, जो शहर के केंद्र से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

Gujarat Travel Places List: 10 शानदार जगहों की सूची

2. लालबाग बोटैनिकल गार्डन (Lalbagh Botanical Garden)

Bengaluru travel places : लालबाग बोटैनिकल गार्डन (Lalbagh Botanical Garden), बेंगलुरु का एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक उद्यान है | यह प्रकृति प्रेमियों, बल्कि इतिहास और वनस्पति विज्ञान के छात्रों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण है। यह बेंगलुरु की हरियाली का प्रतीक माना जाता है। लालबाग गार्डन की स्थापना 1760 में हैदर अली ने की थी, और इसे आगे बढ़ाया उनके पुत्र टिपू सुलतान ने। मूल रूप से यह एक फ़ारसी शैली का बाग था, जिसे बाद में ब्रिटिश शासन के दौरान वनस्पति उद्यान का रूप दिया गया। यह भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध बॉटैनिकल गार्डनों में से एक है। उद्यान लगभग 240 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ लगभग 1,854 से अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधे और दुर्लभ विदेशी पौधे मिलते हैं।

इस बगीचे में फ्रेंच, फारसी और अफगानी मूल के दुर्लभ पौधे पाए जाते हैं , जिन्हें लालबाग बॉटनिकल गार्डन की यात्रा में देखा जा सकता है। इस बगीचे में मैना, परकेट्स, कौवे, ब्राह्मणी पतंग, पॉन्ड हेरोन, कॉमन एगेट और पर्पल मूर हेन जैसे कई पक्षी भी रहते हैं जो इसे और अधिक आकर्षक बनाते है।

हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर, लालबाग के परिसर में पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाती है। उद्यानिकी और मैसूर बागवानी सोसायटी द्वारा प्रदर्शित किया जाता है | यह शो गार्डन में वनस्पतियों का एक सुंदर चित्रण है जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। 

लाल बाग के आकर्षण – Attractions in Lal Bagh

करने के लिए चीजें (Things to Do)

प्रवेश शुल्क (Entry Fee)

समय (Timings)

पास के प्रसिद्ध व्यंजन (Nearby Famous Food)

कैसे पहुँचें (How to Reach)

3. क्यूब्बन पार्क (Cubbon Park) (Bengaluru travel places)

क्यूब्बन पार्क (Cubbon Park), बेंगलुरु शहर के दिल में स्थित एक विशाल और हरियाली से भरपूर पार्क है। यह न केवल स्थानीय निवासियों के लिए एक लोकप्रिय विश्राम स्थल है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र है। यह पार्क इतिहास, प्रकृति, वास्तुकला और शांति का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करता है। 1870 में स्थापित, यह पार्क बैंगलोर के केंद्रीय व्यापारिक क्षेत्र में स्थित है और 300 एकड़ में फैला हुआ है।

क्यूब्बन पार्क को बेंगलुरु का फेफड़ा भी कहना कुछ गलत नहीं होगा | बैंगलुरु के व्यस्त जीवन शैली में यह पाश इलाका (क्यूब्बन पार्क) जो हरियाली से भरा-पूरा है , यह लोगो के दिनचर्या में सुकून भरा अहसास दे सकता है | इस पार्क को बनाने का संकल्प तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य के मेजर जनरल रिचर्ड सेंकी ने की थी | सुरुवात में यह पार्क सिर्फ 100 एकड़ में फैला हुआ था |

पार्क के पास स्थित MG Road, Church Street और UB City जैसे इलाकों में प्रसिद्ध कैफे, स्ट्रीट फूड और रेस्टोरेंट हैं। कॉफ़ी, चाट, दोसा, बेंगलुरु बिरयानी और दक्षिण भारतीय थाली का स्वाद ज़रूर लें।

प्रवेश शुल्क: मुफ्त।

समय: सुबह 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक।

कैसे पहुँचें (How to Reach)

4. बैंगलोर फोर्ट (Bangalore Fort)

बैंगलोर फोर्ट (Bangalore Fort), बेंगलुरु का एक ऐतिहासिक स्थल है जो शहर के गौरवशाली अतीत और युद्धकालीन विरासत का प्रतीक है। यह किला पुराने बेंगलुरु शहर के केंद्र में स्थित है और पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण रखता है। 1537 में केम्पे गोवदा द्वारा स्थापित, यह किला बाद में हैदर अली और टिपू सुलतान द्वारा सुदृढ़ किया गया।

बैंगलोर किला 1537 में एक मिट्टी के किले के रूप में शुरू हुआ था। इसके निर्माता केम्पे गौड़ा प्रथम थे, जो विजयनगर साम्राज्य के एक जागीरदार और बैंगलोर के संस्थापक थे। 1761 में राजा हैदर अली ने मिट्टी के किले को एक पत्थर के किले से बदल दिया और 18वीं शताब्दी के अंत में उनके बेटे राजा टीपू सुल्तान ने इसमें और सुधार किया। यद्यपि 1791 में एक एंग्लो-मैसूर युद्ध के दौरान इसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, यह अभी भी 18वीं सदी के सैन्य किलेबंदी का एक अच्छा उदाहरण है।

प्रवेश शुल्क: मुफ्त।

समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

कैसे पहुँचें: यह किला बैंगलोर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित है।

5. बासवंगुडी मंदिर (Bull Temple)(Bengaluru travel places)

बासवंगुडी मंदिर (Bull Temple), जिसे नंदी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, बेंगलुरु का एक प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला, धार्मिक आस्था और शहर की सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल प्रतीक है। 1537 में केम्पे गोवदा द्वारा बनवाया गया, यह मंदिर नंदी भगवान को समर्पित है और यहाँ दुनिया की सबसे बड़ी नंदी की मूर्ति स्थापित है।

मंदिर आकार में अपेक्षाकृत छोटा है, लेकिन इसमें दुनिया की सबसे बड़ी अखंड नंदी प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 4.5 मीटर और लंबाई 6 मीटर है। इस मंदिर में भगवान सूर्य और चंद्र की प्रतिमाएँ भी हैं, जो अपने रथों पर सवार हैं। संरचना के आधार पर 17वीं शताब्दी के एक शिलालेख में वृषभवती नामक एक जलधारा का उल्लेख है जो यहाँ से निकलती है।

प्रवेश शुल्क: मुफ्त।

समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक।

कैसे पहुँचें: यह मंदिर बासवंगुडी क्षेत्र में स्थित है, जो शहर के केंद्र से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

6. बंगलौर पैलेस (Bangalore Palace)

बंगलौर पैलेस (Bangalore Palace), बेंगलुरु का एक भव्य और ऐतिहासिक स्थल है, जो राजा-महाराजाओं के वैभवशाली जीवन, यूरोपीय स्थापत्य कला और कर्नाटक की राजसी विरासत को दर्शाता है। यह महल न केवल स्थापत्य प्रेमियों के लिए, बल्कि इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। यह महल 1887 में चामराजेन्द्र वोडेयार द्वारा बनवाया गया था और यह विंटेज यूरोपीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है।

यह महल भारत के सबसे सुंदर और महंगे महलों में से एक है जिसका निर्माण ट्यूडर रेवियल वास्तुकला में किया गया है | यहाँ पर्यटक अधिक मात्रा में आते है क्यूंकि ये एक अनोखे आकर्षण का केंद्र है |

प्रवेश शुल्क: भारतीय नागरिकों के लिए ₹230, विदेशी नागरिकों के लिए ₹460।

समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

कैसे पहुँचें: यह महल वोडेयार रोड पर स्थित है, जो शहर के केंद्र से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

7. नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (National Gallery of Modern Art)

यह गैलरी 2009 में स्थापित हुई थी और यहाँ भारतीय आधुनिक कला के कई महत्वपूर्ण चित्र प्रदर्शित हैं। यह एक आधुनिक आर्ट गैलरी है | जिसमे राजा रवि वर्मा, जैमिनी रॉय, अमृता शेरगिल, रवींद्रनाथ टैगोर और बड़ी संख्या में आधुनिक और समकालीन कलाकारों की पेंटिंग हैं। यह एक ऑडोटोरियम, एक सार्वजनिक कला संदर्भ पुस्तकालय, एक कैफेटेरिया और एक संग्रहालय की दुकान आदि चीजे यहाँ पे है |

प्रवेश शुल्क: भारतीय नागरिकों के लिए ₹20, विदेशी नागरिकों के लिए ₹500।

समय: मंगलवार से रविवार, सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

कैसे पहुँचें: यह गैलरी वासंत नगर क्षेत्र में स्थित है, जो शहर के केंद्र से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

8. बेंगलुरु आईटी सिटी (Bangalore IT City)(Bengaluru travel places)

बेंगलुरु को “भारत की सिलिकॉन वैली” कहा जाता है, और यहाँ कई प्रमुख आईटी कंपनियाँ स्थित हैं। पहले यहाँ पे कम कम्पनीज थी | यहाँ का वातावरण भी काफी अच्छा और सुहाना रहता था | यहाँ पे पीने तथा नहाने के लिए स्वच्छ जल पर्याप्त था |

पर जबसे बेंगलुरु आईटी सिटी के रूप में विख्यात होता गया यहाँ पे कम्पनीज बढ़ती गई, यहाँ पे पीने तथा नहाने की किल्लत होती गई | पहले यहाँ पे तालाब और झीले हुआ करती थी | पर जबसे यहाँ पे पापुलेशन बढ़ती गई, यहाँ ट्रैफिक और पानी की भी कमी होती गई | पहले यहाँ पे कपडे के उद्योग हुआ करते थे अब यहाँ पे ज्यादा आईटी हब है |

प्रवेश शुल्क: मुफ्त।

समय: 24 घंटे।

कैसे पहुँचें: यह क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक सिटी और व्हाइटफील्ड के आसपास स्थित है, जो शहर के केंद्र से मेट्रो और कैब द्वारा पहुँचा जा सकता है।

9. इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple)

Bengaluru travel places: इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple), बेंगलुरु एक प्रमुख और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है | यह बेंगलुरु के रद्दीपेट क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है | इसे इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के द्वारा संचालित किया गया है। इस मंदिर को श्रद्धालु श्री राधा कृष्ण मंदिर के रूप में भी जानते हैं, क्योंकि यहाँ भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। यह मंदिर बेंगलुरु के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है। इस्कॉन मंदिर का निर्माण 1997 में हुआ था और यह ISKCON (International Society for Krishna Consciousness) के बेंगलुरु शाखा का प्रमुख केंद्र है।

10. विधान सौधा (Vidhana Soudha)

Bengaluru travel places: विधान सौधा (Vidhana Soudha), बेंगलुरु का एक प्रमुख और ऐतिहासिक सरकारी भवन है। यह कर्नाटका राज्य की विधान सभा का मुख्यालय है और राज्य की राजनीति और प्रशासन का केंद्र है। विधान सौधा को कर्नाटका की राजधानी बेंगलुरु के गौरव के रूप में जाना जाता है, और यह भारतीय वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है। विधान सौधा का निर्माण 1954 में शुरू हुआ और 1956 में पूरा हुआ। इसका निर्माण कर्नाटका के तत्कालीन मुख्यमंत्री क. एच. खान (Kengal Hanumanthaiah) के मार्गदर्शन में हुआ था।

11. बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क (Bannerghatta National Park)

Bengaluru travel places: बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क (Bannerghatta National Park), बेंगलुरु के पास स्थित एक प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता का अद्वितीय मिश्रण प्रस्तुत करता है। यह पार्क बेंगलुरु शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित है और पर्यटकों को वन्यजीवों, खूबसूरत दृश्यों और एडवेंचर गतिविधियों का अनुभव प्रदान करता है। यह पार्क न केवल बेंगलुरु के नागरिकों, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण स्थल बन चुका है।

12. वंडरला एम्यूज़मेंट पार्क (Wonderla Amusement Park)(Bengaluru travel places)

वंडरला एम्यूज़मेंट पार्क (Wonderla Amusement Park) बेंगलुरु का एक प्रमुख और रोमांचक मनोरंजन स्थल है, जो परिवारों, दोस्तों और एडवेंचर प्रेमियों के लिए आदर्श है। यह पार्क 2005 में स्थापित हुआ था और अब तक लाखों पर्यटकों का मनोरंजन कर चुका है।

पता: 28वें किलोमीटर, मांड्या रोड, बेंगलुरु, कर्नाटका।

निकटतम रेलवे स्टेशन: बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन – लगभग 28 किलोमीटर।

निकटतम हवाई अड्डा: कंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – लगभग 71 किलोमीटर।

निकटतम हवाई अड्डा: कंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – लगभग 71 किलोमीटर।

बैंगलोर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रवेश शुल्क की तालिका (हिंदी में)

स्थान का नामप्रवेश शुल्क (भारतीय)बच्चों के लिए शुल्कसमयटिप्पणी
लाल बाग बॉटनिकल गार्डन₹20₹15रोज़ाना, सुबह 6 से शाम 7 बजेबहुत प्रसिद्ध बगीचा
नंदी हिल्सकोई शुल्क नहींकोई शुल्क नहींसभी दिनप्राकृतिक स्थल
बैंगलोर पैलेस₹225कैमरा शुल्क अलग से
टीपू सुल्तान समर पैलेस₹15सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजेविदेशी: ₹200
टीपू सुल्तान किला₹15सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजेविदेशी: ₹200

2025 में 30 बैंगलोर में घूमने के लिए स्थान जो आपकी सभी उम्मीदों से बढ़कर हैं

बैंगलोर: करने के लिए चीजों से भरा एक हलचल भरा शहर | Housing News

हर जगह गर्मी और बेंगलुरु मना रहा है सर्दी! जल्दी बना लें यहां घूमने का …

FAQ


बैंगलोर में घूमने के स्थानों का प्रवेश शुल्क क्या है?
बैंगलोर में घूमने के प्रमुख स्थानों का प्रवेश शुल्क

स्थान का नाम
प्रवेश शुल्क (प्रति व्यक्ति)
समय
अतिरिक्त जानकारी
लालबाग बॉटनिकल गार्डन
₹10
सुबह 9 बजे – शाम 6 बजे

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (चिड़ियाघर)
₹40–₹80
सुबह 9 बजे – शाम 5 बजे
सफारी: ₹150–₹280, बटरफ्लाई पार्क: ₹20–₹30
नंदी हिल्स
₹20
सुबह 6 बजे – रात 10 बजे

एचएएल हेरिटेज सेंटर
₹30
सुबह 9 बजे – शाम 5 बजे

जेपी पार्क (सामान्य)
निःशुल्क
सुबह 5–9 बजे, शाम 4–8:30 बजे
म्यूजिकल फाउंटेन: ₹10
नागवारा झील
₹10–₹30
सुबह 10 बजे – शाम 7 बजे

लुंबिनी गार्डन
₹50
सुबह 11 बजे – शाम 7 बजे
3 वर्ष से कम बच्चों के लिए निःशुल्क
जवाहरलाल नेहरू तारामंडल
वयस्क: ₹60, बच्चे: ₹40
सुबह 10 बजे – शाम 5:30 बजे

बुल मंदिर (नंदी टेम्पल)
₹10
सुबह 9 बजे – शाम 5 बजे

बिगुल रॉक पार्क
निःशुल्क
सुबह 9 बजे – शाम 7 बजे

फ्रीडम पार्क
निःशुल्क
सुबह 5–8:30 बजे, शाम 4–8 बजे

हलाशुरू सोमेश्वर मंदिर
निःशुल्क
सुबह 6–12:30, शाम 5:30–9 बजे

निम्हांस ब्रेन म्यूजियम
निःशुल्क
सुबह 10 बजे – दोपहर 3 बजे

यूबी सिटी मॉल
निःशुल्क
सुबह 11 बजे – रात 8 बजे

 

Exit mobile version