Gujarat Travel Places List: 10 शानदार जगहों की सूची

Gujarat travel places list: गुजरात, भारत का पश्चिमी राज्य, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधताओं से भरपूर है। यहां रेगिस्तान की सफेदी से लेकर समुद्र के किनारे तक, मंदिरों की भव्यता से लेकर आधुनिकता के अद्भुत नमूने तक, हर पर्यटक के लिए कुछ न कुछ खास है। इसकी सीमाएं राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पाकिस्तान से मिलती हैं। पश्चिम में यह अरब सागर से घिरा हुआ है, जिससे इसकी तटीय रेखा बहुत लंबी है (लगभग 1600 किलोमीटर)।

इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है | गुजरात का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है | इस राज्य के अन्य प्रमुख शहर वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर हैं | इस राज्य की जनसंख्या लगभग 6.27 करोड़ (2021 अनुमान) है | यहाँ की प्रमुख भाषा गुजराती है | यहाँ हिंदी और अंग्रेजी भी बोली जाती है |

गुजरात हड़प्पा सभ्यता (लोथल) का प्रमुख केंद्र रहा है। महात्मा गांधी का जन्मस्थान पोरबंदर, यहीं स्थित है। यह राज्य जैन, हिंदू और इस्लामी स्थापत्य कला का संगम है। गरबा और डांडिया गुजरात के प्रसिद्ध लोकनृत्य हैं।

कच्छ का रण (रण उत्सव), गिर राष्ट्रीय उद्यान (एशियाई शेरों का घर), सोमनाथ मंदिर, द्वारका, और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे स्थल यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। उद्योग, कपड़ा, हीरे की कटिंग और पेट्रोकेमिकल्स के लिए प्रसिद्ध। कृषि में कपास, मूंगफली, बाजरा और सब्जियों की भरपूर पैदावार होती है।

नवरात्रि यहाँ का सबसे प्रसिद्ध त्योहार है, जिसे पूरे जोश और रंग-बिरंगे परिधानों में मनाया जाता है। मकर संक्रांति (उत्तरायण) और होली भी बड़े उत्साह से मनाई जाती है।

Gujrat

अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 10 शानदार जगहों को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करें |

Tourist Places In Gujarat And 10 Must To Do Things

यातायात और कनेक्टिविटी:

Gujarat travel places list: सभी प्रमुख शहर हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े हुए हैं।

कांडला और मुंद्रा भारत के प्रमुख बंदरगाह हैं।

गुजरात पहुँचने के परिवहन साधन और बजट रेस्टोरेंट्स तालिका

साधन (गुजरात पहुँचने के)विवरणयात्रा बजट (लगभग)रेस्टोरेंट्स (बजट में)औसत खर्च (प्रति व्यक्ति)
ट्रेनदिल्ली, मुंबई, राजस्थान, MP आदि से सीधी ट्रेनें₹300 – ₹1000 (स्लीपर/AC3)Honest, Janta Khana Khazana, New Rajwadi Thali₹120 – ₹250
बसगुजरात राज्य परिवहन (GSRTC) और निजी बसें₹400 – ₹1200Khatti-Meethi Bhojanalay, Neelkanth Restaurant₹100 – ₹200
फ्लाइटदिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु से सीधी उड़ानें (अहमदाबाद/सूरत)₹2500 – ₹7000Hocco Eatery, Gwalia Sweets (थाली)₹150 – ₹300
टैक्सी / कैबपास के राज्यों से टैक्सी सुविधा (राजस्थान, MP)₹3000 – ₹8000वही उपरोक्तवही उपरोक्त
निजी वाहनNH8 या अन्य हाईवे से गुजरात आ सकते हैं₹1500 – ₹4000 (ईंधन)वही उपरोक्तवही उपरोक्त

1. कच्छ का रण (Great Rann of Kutch)(Gujarat travel places list)

कच्छ का रण दुनिया के सबसे बड़े नमक के रेगिस्तानों में से एक है। यहां की सफेद मिट्टी और दूर तक फैला सॉल्ट डेजर्ट एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। हर साल यहां ‘रण उत्सव’ मनाया जाता है, जिसमें लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और स्थानीय हस्तशिल्प का आनंद लिया जा सकता है। रात में पूर्णिमा के समय सफेद रण की चमक देखने लायक होती है |

कच्छ का रण 23,300 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह स्थान समुद्र का एक हिस्सा है लेकिंन 1819 में आया भूकंप से यह उभर कर अलग हो गया है | सिकंदर के समय यह एक नौगम्य झील हुआ करता था | कच्छ के रण को दो हिस्सों में बता गया है | उत्तरी रण 257 किलो मीटर में ग्रेट रण के नाम से भी जाना जाता है जो उत्तरी इलाके में फैला हुआ है | पूर्वी रण जिसे लिटिल रण के नाम से भी प्रशिद्ध है ये उत्तरी रण से छोटा है | जैसा की हमने सुना होगा रण का मतलब हिंदी में रेगिस्तान से है।

गर्मियों में यहाँ का तापमान 44-50 डिग्री तक चला जाता है और सर्दियों में इसका तापमान घटकर 0 डिग्री से भी कम हो जाता है |

यहाँ हर साल 1 नवंबर से 20 फरवरी तक रन उत्सव चलता है | इस उत्सव को चांदनी रात को कच्छ रेगिस्तान में आयोजित किया जाता है | यहाँ पर देश तथा विदेश से सैलानी आते हैं | यहां से आप पाकिस्तान के सिंध प्रांत का नजारा भी आसानी से देख सकते हैं, जो कच्छ से बस थोड़ी ही दूरी पर स्थित है।

Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल,

2. गिर नेशनल पार्क (Gir National Park)

गिर नेशनल पार्क एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है। यहां जंगल सफारी के दौरान शेर, तेंदुआ, हिरण और कई प्रकार के पक्षी देखे जा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स के लिए यह जगह स्वर्ग के समान है | यहाँ की सफारी और वन्यजीवों की विविधता पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

3. सापुतारा (Saputara)(Gujarat travel places list)

गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन सापुतारा, पश्चिमी घाट की खूबसूरती और ठंडी फिजाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां झील, गार्डन, रोपवे और ट्रेकिंग के कई विकल्प हैं। मानसून के समय यहां की हरियाली देखते ही बनती है |

यह गुजरात के डांग जिले में स्थित है | सापुतारा गुजरात में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक है | यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 875 मीटर की ऊचाई पर है |

सपुतारा का शाब्दिक अर्थ है सांपों का निवास स्थान, इसीलिए इस क्षेत्र के आदिवासी लोग सांपों की पूजा करते हैं। यहाँ के स्थानीय लोग आदिवासी हैं यहाँ के आदिवासी लोग सर्कार के आदेश पर इस जगह को खाली करके नवानगर चले गए | वे एक सामान्य व्यवहार में डांगी भाषा, कुकना बोली का उपयोग करते हैं।

यहाँ के लोगो का मुख्य व्यवसाय खेती, किसानी और पशुओ को चराना है | इसके अलावा, जंगल के लोग अपनी उपज को जंगल से इकट्ठा करने के साथ-साथ बीज, खखरा के पत्ते, लकड़ी के पत्ते, सागौन के बीज, करंज के बीज भी बेचते हैं।

sirpur chhattisgarh beach

4. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)

यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जो सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। यहां म्यूजियम, व्यूइंग गैलरी और सरदार सरोवर डेम का नजारा भी आकर्षण का केंद्र है | यह नर्मदा नदी के किनारे केवडिया में स्थित है और भारतीय एकता का प्रतीक है।

5. धोलावीरा और लोथल (Dholavira & Lothal)(Gujarat travel places list)

ये दोनों स्थल सिंधु घाटी सभ्यता के प्राचीन शहर हैं। धोलावीरा और लोथल में खुदाई के दौरान मिली ऐतिहासिक वस्तुएं और संरचनाएं भारत के गौरवशाली अतीत की झलक दिखाती हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए ये जगहें बेहद खास हैं |

धोलावीरा पश्चिम भारत के गुजरात राज्य में कुटच जिले के भचाऊ तालुका के खादिरबेट गाँव की जगह पर बसा हुआ है। यह गाँव राधनपुर से 165 किलो मीटर दूर है। स्थानिक लोग इसे कोटडा टिम्बा भी कहते है, क्योकि इस जगह पर प्राचीन इंडस घाटी सभ्यता और हड़प्पा शहर के खंडहर पड़े हुए है।

लोथल कई उल्लेखनीय विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है:

धोलावीरा की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

6. मांडवी बीच और विजय विलास पैलेस (Mandvi Beach & Vijay Vilas Palace)

मांडवी का समुद्र तट बहुत ही सुन्दर और साफ़ है | जो पर्यटकों को आकर्षित करती है |  यहां का विजय विलास पैलेस राजसी वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। यहाँ बीच पर ऊंट की सवारी और वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया जा सकता है |

मांडवी बीच गुजरात के पश्चमी भाग ‘कच्छ’ जिले में स्थित है | यह गुजरात के प्रशिद्ध बीचो में से एक है | यहाँ सालो साल सैलानी घूमने के लिए आते हैं |

 भारत के गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित विजय विलास पैलेस एक भव्य और ऐतिहासिक महल है। यह स्थान जंगल के बीचो-बीच जो अपनी अनूठी सुंदरता से सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है | कच्छ जिले के मांडवी बिच के नजदीक जंगल में स्थित है। महल के ऊपर पर्यटकों को मांडवी बीच आसानी से दिखाई देता है। कच्छ की शाही परंपरा का प्रतिक कहलाने वाला ये महल भारतीय स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है |

महाराव विजयजी महाराज के शासनकाल 1929 में विजय विलास पैलेस बना था। इस महल को ग्रीष्मकालीन आवास के रूप में डिजाइन कराया गया था। उस समय के शाशक महाराव विजयजी के नाम पर इस महल का नाम पड़ा |

7. साबरमती आश्रम, अहमदाबाद (Sabarmati Ashram, Ahmedabad)

यह स्थान महात्मा गांधी का यह ऐतिहासिक आश्रम स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा है।  यहां गांधी जी के जीवन से जुड़ी वस्तुएं और फोटो गैलरी देखी जा सकती हैं। यहाँ का साबरमती रिवरफ्रंट भी घूमने के लिए एक सुंदर स्थान है |

साबरमती आश्रम भारत के गुजरात राज्य अहमदाबाद जिले के प्रशासनिक केंद्र अहमदाबाद के समीप साबरमती नदी के किनारे स्थित है | यह स्थान 1917 से साबरमती आश्रम नाम से जाना जाने लगा | आश्रम वृछो की शीतल छाया में है | यहाँ की सादगी और शांति लोगो को आश्चर्य चकित कर देती है |

साबरमती आश्रम गाँधी जी का घर भी कहलाता है | यह आश्रम आजादी की लड़ाईयों का साक्छी रहा है | इसी आश्रम से महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह आंदोलन की सुरुवात की थी |

8. अक्षरधाम मंदिर, गांधीनगर (Akshardham Temple, Gandhinagar)(Gujarat travel places list)

भगवान स्वामीनारायण को समर्पित यह मंदिर अपनी भव्यता और अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। गुलाबी बलुआ पत्थर से बना यह मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र है |

अक्षर धाम मंदिर भारत में दो स्थानों में बना हुआ है जो दिल्ली और गुजरात में है | अक्षरधाम मंदिर को भगवान् श्री स्वामीनारायण की याद में बनवाया गया है | मंदिर को स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है |

अक्षरधाम‘ का अर्थ है ईश्वर का दिव्य निवास | यह स्थान धार्मिक, सांस्कृतिक, अध्यात्म, भक्ति और हिन्दुओ के पूजा घर के लिए जाना जाता है |

9. चंपानेर-पावागढ़ (Champaner-Pavagadh)(Gujarat travel places list)

युनेस्को विश्व धरोहर स्थल चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में ऐतिहासिक किले, मंदिर और मस्जिदें हैं। पावागढ़ की पहाड़ी पर स्थित कालिका माता मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए खास महत्व रखता है |

चम्पानेर-पावागढ़ गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित है | चम्पानेर-पावागढ़ पार्क को गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा द्वारा बनवाया गया था | वर्ष 2004 में इसे युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया जा चुका है | इसमें 36 विश्व धरोहर स्थल शामिल है |

इसकी सबसे दिलचस्प बात पावागढ़ का ऐतिहासिक पहाड़ी हिमयलय के हिस्से के रूप में जाना जाता है | माना जाता है कि यह स्थान रामायण महाकाव्य से सम्बंधित हैं। इसे 8 वी सताब्दी में चावड़ा राजवंश के एक प्रमुख शासक राजा वनराज चावड़ा ने बनवाया और इस स्थान का नाम अपने दोस्त चंपा के नाम पे रख दिए |

गुजरात में देखने लायक स्थान | – भारत का मानचित्र (मैप)

10. द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका (Dwarkadhish Temple, Dwarka)

Gujarat travel places list: भगवान कृष्ण को समर्पित यह मंदिर हिंदुओं के चार धामों में से एक है। अरब सागर के किनारे स्थित यह मंदिर अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां की शाम की आरती और समुद्र तट का नजारा मन मोह लेता है |

इस मंदिर को जगत मंदिर के नाम से भी जाना जाता है | द्वारकाधीश मंदिर में भगवान् श्री कृष्ण की पूजा की जाती है | भारत के सबसे प्रमुख और भव्य मंदिर में से एक है | जिसे रामेश्वरम, बद्रीनाथ और पुरी के बाद हिंदुओं के बीच चार धाम पवित्र तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है | यहाँ साल में लाखो श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है |

मन जाता है यह मंदिर लगभग 2200 साल पुरांना है | इसका निर्माण वज्रनाभ द्वारा किया गया था। इस भव्य मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के साथ साथ सुभद्रा, बलराम और रेवती, वासुदेव, रुक्मिणी और कई अन्य देवी-देवताओं को समर्पित मंदिर भी हैं। 

यात्रा के लिए सुझाव

निष्कर्ष

गुजरात की यात्रा आपको इतिहास, संस्कृति, प्रकृति और आध्यात्म का अनूठा संगम प्रदान करती है। ऊपर दी गई 10 शानदार जगहों की सूची आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। तो अगली बार जब भी छुट्टियों का प्लान बनाएं, गुजरात की इन अद्भुत जगहों को जरूर अपनी लिस्ट में शामिल करें और इस राज्य की विविधता का आनंद लें |

Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक …

Tourist Places In Gujarat And 10 Must To Do Things

FAQ

गुजरात के इन स्थलों के लिए कौन-कौन से पैकेज टूर उपलब्ध हैं ?

गुजरात के लिए उपलब्ध प्रमुख पैकेज टूर
गुजरात के दर्शनीय स्थलों को घूमने के लिए कई प्रकार के पैकेज टूर उपलब्ध हैं, जिन्हें IRCTC, GSRTC और विभिन्न ट्रैवल एजेंसियां संचालित करती हैं। ये पैकेज धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों को कवर करते हैं। यहां कुछ प्रमुख पैकेज टूर की जानकारी दी जा रही है:
1. IRCTC ‘Fragrance of Gujarat’ टूर पैकेज
समयावधि: 10 दिन, 9 रात
शामिल स्थल: अहमदाबाद, द्वारका, सोमनाथ, वडोदरा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और आसपास के अन्य प्रमुख स्थल
शुरुआत: कोलकाता से ट्रेन द्वारा
विशेषताएं: ग्रुप टूर, कन्फर्म ट्रेन टिकट, होटल स्टे, भोजन, गाइडेड टूर
बुकिंग: IRCTC की वेबसाइट पर
कीमत: कमरे की शेयरिंग और क्लास के अनुसार अलग-अलग
IRCTC Gujarat Tour Package: कन्फर्म टिकट के साथ घूम आएं गुजरात की …
अरे वाह, इतने कम पैसों में irctc घुमा रहा है गुजरात, 10 दिन के टूर पैकेज में …
2. IRCTC ‘Garvi Gujarat’ भारत गौरव ट्रेन पैकेज
समयावधि: 10 दिन
शामिल स्थल: सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, पावागढ़ महाकाली मंदिर, मोढेरा सूर्य मंदिर, रानी की वाव, दीव किला, साबरमती आश्रम, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, चंपानेर-पावागढ़
शुरुआत: दिल्ली
विशेषताएं: ट्रेन यात्रा, होटल, भोजन, गाइडेड टूर
कीमत: 54,710 रुपये से शुरू, क्लास और शेयरिंग के अनुसार अलग-अलग
अरे वाह, इतने कम पैसों में irctc घुमा रहा है गुजरात, 10 दिन के टूर पैकेज में …
IRCTC लाया गर्वी गुजरात टूर पैकेज, भारत गौरव ट्रेन से करें घूमें ऐतिहासिक …
3. GSRTC वॉल्वो बस टूर पैकेज (अहमदाबाद से सोमनाथ)
समयावधि: 2 दिन, 1 रात
शामिल स्थल: सोमनाथ मंदिर, त्रिवेणी संगम, भल्का तीर्थ, राम मंदिर, गीता मंदिर
शुरुआत: अहमदाबाद
विशेषताएं: वॉल्वो बस, होटल स्टे (डिलक्स, स्टैंडर्ड, सूट विकल्प), भोजन
बुकिंग: GSRTC की वेबसाइट या अधिकृत एजेंट्स के माध्यम से
4. कस्टम और लोकल टूर पैकेज
अहमदाबाद लोकल टूर: 3,000-5,000 रुपये में अहमदाबाद के प्रमुख दर्शनीय स्थल
कस्टम ट्रिप पैकेज: आपकी पसंद के अनुसार गुजरात के किसी भी क्षेत्र (कच्छ, सौराष्ट्र, गिर, सापुतारा आदि) के लिए उपलब्ध, कीमत और सुविधाएं आपके चयन पर निर्भर
5. अन्य प्रमुख IRCTC एवं निजी टूर ऑपरेटर पैकेज
द्वारका, सोमनाथ, गिर नेशनल पार्क, कच्छ का रण, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पाटन, मोढेरा आदि के लिए विशेष पैकेज
गिर जंगल सफारी, कच्छ रण उत्सव, सौराष्ट्र के मंदिरों की यात्रा, ऐतिहासिक किलों और धरोहर स्थलों के लिए थीम आधारित टूर
बुकिंग और जानकारी
सभी प्रमुख पैकेज की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट (irctctourism.com), GSRTC की वेबसाइट या अधिकृत ट्रैवल एजेंट्स से की जा सकती है।
पैकेज की कीमतें सीट, होटल श्रेणी, शेयरिंग, और यात्रा की क्लास के अनुसार बदलती हैं।
धार्मिक, ऐतिहासिक, प्रकृति प्रेमियों और परिवारों के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं।
नोट:
गुजरात के इन पैकेज टूर में आमतौर पर यात्रा, ठहराव, भोजन, गाइडेड टूर और प्रमुख प्रवेश शुल्क शामिल होते हैं। अपनी सुविधा और बजट के अनुसार उपयुक्त पैकेज का चयन करें और यात्रा की तिथियों की पुष्टि अवश्य करें।

Exit mobile version